फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से क्षतिग्रस्त खंभा ठीक नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने से क्षतिग्रस्त खंभा नहीं हुआ ठीक
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में तीन माह से क्षतिग्रस्त खंभा ठीक न होने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे परेशान ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन कर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर के ग्रामीणों ने रविवार को पावर कारपोरेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन माह पहले आंधी के चलते एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे बिजली के तार भी टूटकर गिर गए थे। तभी से उनके मोहल्ले के करीब 50 घरों की आपूर्ति ठप है। इसके चलते उमस भरी गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। रात के अंधेरे में महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। वहीं ग्रामीणों को खुले में रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई संभव नहीं हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द की क्षतिग्रस्त खंभा बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं कराई गई, तो वह बिजली दफ्तर का घेराव कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में अकरम खान, फिदा अहमद, रहमान, आबिद, अब्दुल कुरैशी, जावेद खान, नदीम खान, शान मोहम्मद, मुजाहिद आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसडीओ हरि सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर जल्द खंभा बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें