बार चुनाव की अधिसूचना जारी
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इसके तहत नामांकन और फिर नाम वापसी के बाद तीस जून को मतदान होगा। इसके पूरा होने पर मतगणना के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित होंगे।
रमजान के मद्देनजर एक माह के लिए स्थगित की गई बार एसोसिएशन की अधिसूचना शुक्रवार को जारी हो गई। जनरल बॉडी की मीटिंग में निवर्तमान अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी अशरफ अली को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि 23 से 25 जून तक नामांकन दाखिल होंगे, जिसके बाद 26 जून को नाम वापसी होने पर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। उन्होंने बताया कि बार चुनाव में 152 वकील अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि तीस जून की सुबह दस से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना पूरी होने पर उसी दिन चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। मीटिंग में पूर्व अध्यक्ष सुबोध त्यागी, अमरपाल सिंह, नरेंद्र गुप्ता, बलराज त्यागी, सीएस यादव, सतेंद्र चौधरी, नरेश गिल, ओमपाल मावी, सुरेंद्र नागर, मनोज गोयल, हेमंत गौड़, विक्की गुप्ता, सुहेल आलम, राजेंद्र वर्मा, सीपी सिंह, विरेंद्र अग्रवाल, नैनपाल सिंह, कलीम खान, शाकिर अली, रिजवान, पवन कंसल, इंतजार, मोहित गुप्ता, राजवीर सिंह समेत अधिकांश वकील मौजूद रहे।