फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की बड़ी सौगात, 666 रुपये में चार महीने तक अनलिमिटेड कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की सौगात, 666 में चार
विज्ञापन

महीने तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉल

हापुड़। बीएसएनएल ने अपने मोबाइल उपभोक्ताओं को हिंदू नववर्ष के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने अपने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षक प्लान लांच किया है। इसमें 666 रुपये के रिचार्ज पर उपभोक्ता को 129 दिन तक अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। बीएसएनएल ने अपने इस प्लान से अन्य टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है।
विज्ञापन

आजकल विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों ने बहुत ही कम पैसों के अनेक आकर्षक कॉलिंग, इंटरनेट प्लान बाजार में उतारे हुए हैं। इसके चलते बीएसएनएल के उपभोक्ता भी इसी तरह के प्लान की मांग उठा रहे थे। वहीं कई उपभोक्ता कंपनी को छोड़ भी रहे थे। उपभोक्ताओं की सहूलियत और उनको कंपनी के साथ बनाए रखने के लिए निगम की ओर से 666 रुपये का आकर्षक प्लान लांच किया गया है। इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को 129 दिन तक अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। ये प्लान बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। डीईटी कृपाल सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए 666 रुपये का प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें