फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से परिषदीय विद्यालयों में शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में सोमवार
विज्ञापन

से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

हापुड़। जिलेभर के 750 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से कक्षा आठवीं तक के छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन होगा। इस परीक्षा में कुल 54 हजार छात्र बैठेंगे। बीएसए ने सभी नगर और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। प्रथम पाली में लिखित तो दूसरी में मौखिक परीक्षा का आयोजन होगा।
जिलेभर के 750 परिषदीय विद्यालयों में करीब 54 हजार छात्र अध्ययनरत हैं। बोर्ड परीक्षा होने के कारण इन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका था। क्योंकि अनेक बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी हुई थी। अब शिक्षकों के लौटने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा का कार्यक्रम भी तय कर लिया है। 19 मार्च से परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पेपरों की तिथि भी घोषित कर दी गई है। दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। प्रथम पाली में लिखित और दूसरी पाली में मौखिक परीक्षा का आयोजन होगा। इतना ही नहीं परीक्षा के नाम पर स्कूलों में किसी बच्चे से परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। ऐसा मामला प्रकाश में आने पर कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि परीक्षाओं को लेकर जिला स्तर पर पेपर छपवाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सोमवार से परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इस संबंध में नगर और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें