फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से एक माह बाद वतन लौटा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब से एक माह बाद पहुंचा शव
विज्ञापन


हापुड़। सऊदी अरब में नौकरी कर रहे गांव सलाई निवासी एक व्यक्ति की मौत के एक माह बाद शव घर पहुंचा। गमगीन माहौल में गांव में शव को दफना दिया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सलाई निवासी जब्बार (45) पुत्र काले खां पिछले पांच साल से सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता था। नौ फरवरी को अचानक उसकी मौत की खबर आई। हार्ट अटैक के कारण जब्बार की मौत हो गई थी। उसके बाद परिजनों ने शव को गांव लाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन इसमें इतना लंबा समय लग गया कि शव एक महीने से भी अधिक समय बाद वतन पहुंचा। बृहस्पतिवार को शव को बंद ताबूत में पहले दिल्ली एयरपोर्ट और उसके बाद गांव लाया गया। लंबे समय से इंतजार कर रहे परिजन शव को देखकर बिलख पड़े। जब्बार के चार पुत्र और दो पुत्री हैं। बृहस्पतिवार को ही शव का गांव में दफीना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें