फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी संघ में ममता और कांति डायरेक्टर निर्वाचित हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी संघ में ममता और कांति डायरेक्टर हुए निर्वाचित
विज्ञापन

- आज होगा चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव
- संभावित दावेदार अपनी जीत की बिसात बिछाने में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सहकारी संघ के डायरेक्टर पद का चुनाव संपन्न होने के बाद चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव आज होगा। इसमें जीत हासिल करने को संभावित दावेदार अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

सहकारी संघ गढ़ की दो व्यक्तिगत डायरेक्टर सीटों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग हुई, जिसके पूरा होने पर मतगणना की गई। इसमें पूर्व चेयरमैन प्रदीप त्यागी जनूपुरा की पत्नी ममता त्यागी ने 40 और कांति त्यागी ने 23 वोटों से जीत हासिल कर ली, जबकि नवनीश त्यागी और राजेंद्र त्यागी को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके अलावा नौ फरवरी को नामांकन के दौरान दूसरा फार्म दाखिल न होने पर गढ़ समिति से पूर्व वाइस चेयरमैन गफ्फार खां, देवली समिति से सविता और लोदीपुर सोबन समिति से ऐशवीर सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। जबकि नामांकन फार्म में प्रस्तावक और अनुमोदक का उल्लेख न किए जाने पर निर्वाचन अधिकारी तरुण त्यागी ने हरकेश, गेंदा सिंह बिहूनी, उपेश झड़ीना, धर्मेंद्र लोदीपुर, अजय त्यागी पौपाई और सुमन यादव पलवाड़ा के पर्चे खारिज कर दिए थे। उनके स्थान पर शासन स्तर से मदन सैनी गढ़, शारदा चौहान पलवाड़ा और रामपाल झड़ीना को डायरेक्टर नामित किया गया है। निर्वाचन अधिकारी तरुण त्यागी और सहायक निर्वाचन अधिकारी अंकुर कुमार ने बताया कि सहकारी संघ गढ़ के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के लिए शनिवार (आज) को चुनाव होगा, जिसमें आम सहमति न बनने पर निर्वाचित और शासन से नामित डायरेक्टर वोटिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें