फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज, होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनी के ‘राज’ पर फैसला आज
विज्ञापन


- जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज
- 19 सदस्य करेंगे अध्यक्ष का भाग्य फैसला, जोड़तोड़ की राजनीति शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के भाग्य का फैसला होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर 12 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। मतदान केंद्र को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है। बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुरक्षा को लेकर जिला पंचायत परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। शाम 4 बजे मतदान गणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
भाजपा के सत्ता में आते ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई थी। भाजपाइयों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा था। इसको लेकर 21 अगस्त को आज मतदान होना है। ऐसे में दोनों गुट सदस्यों को अपने पाले में रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। लेकिन अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। हालांकि विरोधी गुट इस मतदान को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, वर्तमान में अध्यक्ष (रजनीलता खटीक) खेमा भी मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे मतदान केंद्र
मतदान केंद्र पर परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेगा, साथ ही मतदान केंद्र में जाने वालों की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी।

बाहरी का प्रवेश रहेगा वर्जित
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के चलते वाह्य लोगों को प्रवेश मतदान केंद्र परिसर में पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी ने अंदर जाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सदस्यों को जारी किए जाएंगे पहचान पत्र
जिला पंचायत सदस्यों को मतदान से पूर्व पहचान पत्र मुहैया कराए जाएंगे। प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाहता, इसलिए पहचान पत्रों के आधार पर ही सदस्य मतदान कर सकेंगे।

19 सदस्य तय करेंगे भाग्य
जिला पंचायत अध्यक्ष के भाग्य का फैसला 19 सदस्य करेंगे। बता दें कि पूर्व में हुए चुनाव रजनीलता खटीक सिर्फ एक वोट से विजयी हुई थीं। लेकिन इस बार वह अपना दबदबा कायम रख सकेंगी, यह आने वाला समय ही बताएगा।

सुरक्षा संभालेंगे 4 एसडीएम, 3 सीओ-
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा डीएम ने 4 एसडीएम व 3 सीओ को सौंपा है। इनमें एक एसडीएम व एक सीओ हॉल कमरे के अंदर, एक एसडीएम व एक सीओ हॉल के बाहर, एक एसडीएम व एक सीओ कैंपस के अंदर, साथ ही एसडीएम ज्योति राय जिला जज के प्रतिनिधि के साथ रहेंगी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से जिला पंचायत तक रहेगी बेरिकेटिंग -
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान एसपी ऑफिस से जिला पंचायत कार्यालय तक पूरी तरह बेरिकेटिंग कर दी गई है। लोगों को अंदर नहीं आने दिया जायेगा।

डीएम का कथन
जिलाधिकारी कृष्णा करूनेश का कहना है कि मतदान के दौरान कोई अनियिमतता नहीं बरतने दी जायेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम करा दिए गए हैं, सीसीटीवी कैमरे, वीडियो, मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें