फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चोटी कटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

-कोटला सादात का मामला, परिजनों ने पुलिस को सूचना देने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत कोटला सादात में एक महिला की चोटी कटने की सूचना आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चोटी कटना तो स्वीकार किया, लेकिन परिजनों ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार करने पर पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटला सादात में रविवार शाम एक महिला की अचानक चोटी कट गई। चोटी कटने की सूचना मोहल्ले में आग की तरह फैल गई। लोग महिला के घर पहुंचने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी लेनी चाही। लेकिन परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस लौट आयी। चोटी कटने से क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

थानध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस गई थी। लेकिन परिजनों ने जानकारी देने से इंकार कर दिया।
----
दानिश 06 एचपीआर 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें