फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से रेप करने वाला उसके बेटे को मारने की धमकी देता आ रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को मारने की धमकी देकर विवाहिता से किया रेप
विज्ञापन


बेटे को मारने की धमकी देकर तीन साल से विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। गढमुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव की पीड़ित महिला ने शुक्रवार को हौंसला दिखाकर पुलिस को दुखड़ा सुनाया तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई ।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता बृहस्पतिवार की रात को सिंभावली थाने में पहुंची, जिसने आरोप लगाया कि सिंभावली में रहने वाला एक युवक उसे लुभावनी बातों में उलझाकर तीन साल पहले नहर पटरी पर ले गया था, जहां सुनसान स्थान पर उसने चाकू की नोक पर उससे रेप किया।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि उसने विरोध जताते हुए पुलिस और परिजनों से शिकायत करने की बात कही थी, लेकिन आरोपी ने बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने को मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन


लगातार हो रहे उत्पीड़न से तंग आकर कार्रवाई की गुहार लगाने आई है। एसओ दीक्षित त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें