फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए जागरूक करेगी पिंक एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के लिए जागरूक करेगी पिंक एक्सप्रेस
विज्ञापन


हापुड़। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में पिंक एक्सप्रेस वाहन लोगों को जागरूक करेंगे। सोमवार को कलक्ट्रेट से चार पिंक एक्सप्रेस को डीएम व सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत चार पिंक एक्सप्रेस वाहन चारों ब्लॉक में 25 से 30 मार्च तक भ्रमण करेंगी। जिलाधिकारी अदिति सिंह व सीडीओ दीपा रंजन ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया गया। डीएम ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में एक वाहन का संचालन किया जाएगा। जिसके माध्यम से 12 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पिंक एक्सप्रेस वाहन के साथ नुक्कड़ नाटक दल भी कार्य करेगा। जिसके द्वारा नुक्कड़ नाटक करते हुए मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले मतदान के दौरान जिन गांवों में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, वहां लोगों खासकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर डीडीओ संजय कुमार व भावना शर्मा, बीएसए देवेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें