फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ बार के समर्थन में गढ़ के वकील भी हड़ताल पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ बार के समर्थन में गढ़ के वकील भी हड़ताल पर रहे
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हापुड़ बार के समर्थन में मंगलवार को गढ़ के वकील भी हड़ताल पर रहे, जिन्होंने वकील के खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त कराने के साथ ही हाफिजपुर एसओ को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

चौधरी अमरपाल सिंह की अध्यक्षता और सचिव राजेंद्र चौहान के संचालन में मंगलवार को गढ़ बार एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें जिला बार एसोसिएशन हापुड़ के आह्वान पर विचार विमर्श करने के बाद सर्व सम्मति से एक दिन की हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। जिसके चलते सिविल कोर्ट समेत तहसील स्तरीय न्यायालयों में वकीलों ने कोई भी कामकाज नहीं किया। पूर्व अध्यक्ष राकेश सक्सेना और बलराज त्यागी ने हापुड़ के वकील मुकेश शर्मा निवासी सादकपुर के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को निरस्त कराने के साथ ही हाफिजपुर एसओ को निलंबित किए जाने की मांग की। सुहेल आलम, महताब चौधरी, सुशील दहिया, मनोज गोयल, धनवंत राय, मूलचंद, मोहित गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, शाकिर अली, पवन कंसल, सुरेंद्र सैनी, हरिशंकर राणा, पियूष गोयल, एनएस राणा, मिलिन, अनुज चौहान, अवनीश चौधरी समेत अधिकांश वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें