फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में भाग नहीं लेने वाले विद्यालयों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में भाग नहीं लेने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन


हापुड़। जिले में अनेक विद्यालय ऐसे हैं जो जिला प्रशासन द्वारा कराए जाने वाले राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में अपने स्कूलों के छात्रों को प्रतिभाग नहीं करने देते हैं। शासन स्तर तक यह शिकायत पहुंचने के बाद, अब बीएसए ने स्कूलों को पत्र जारी कर छात्रों को प्रतिभाग करने से रोकने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस समेत विभिन्न कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन स्कूलों के बच्चों को रैली आदि में प्रतिभाग कराता है। स्कूल भी बढ़ चढ़कर इनमें भाग लेते हैं। लेकिन कई पब्लिक स्कूल ऐसे हैं, जो इन कार्यक्रमों में बच्चों को भेजना मुनासिब नहीं समझते। यहां तक कि स्कूलों में अवकाश कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में यदि छात्रों का प्रतिभाग नहीं कराया गया तो संबंधित स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन से भी इस संबंध में आदेश प्राप्त हुए हैं। स्कूल संचालकों को अवगत भी करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें