फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में निपटाये गए 3220 वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में 3220 मामलों का हुआ निपटारा
विज्ञापन


हापुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी अध्यक्ष कमलेश दूबे के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज प्रथम (सीडि) गुणेंद्र प्रकाश की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 3220 मामलों का निस्तारण कर करीब 1.53 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया गया।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कमलेश दुबे ने 52 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला जज वीना नारायन की ओर से 163 वादों का निस्तारण कर 2,21,500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर जिला जज (फास्ट ट्रैक) द्वितीय अनुतोष कुमार शर्मा द्वारा 3 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद रफी द्वारा 602 आपराधिक वादों का निस्तारण कर 47,060 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूला गया। सिविल जज प्रथम (सीडि) गुणेंद्र प्रकाश द्वारा 5 वादों का निस्तारण किया।
सिविल जज द्वितीय (सीडि) हेमंत कुमार ने 7 वादों का निस्तारण किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित अग्रवाल ने 89 वादों का निस्तारण कर 4280 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। सिविल जज (सीडि) एफटीसी मनोज कुमार ने आठ वादों का निस्तारण किया। अपर सिविल जज सीनियर डिविजन स्वाति द्वारा दो वादों का निस्तारण किया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम साक्षी गर्ग ने 215 वादों का निस्तारण कर 5620 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। सिविल जज प्रथम (जूडि) कमलकांत गुप्ता ने 11 वादों का निस्तारण किया। सिविल जज द्वितीय (जूडि) अश्वनी कुमार ने एक वाद का निस्तारण किया। अपर सिविल जज (जूडि) फास्ट ट्रैक आकांक्षा गर्ग द्वारा दो वादों का निस्तारण किया गया।
सिविल जज (जूडि) न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर अमर प्रताप चौधरी ने 83 वादों का निस्तारण कर 980 रुपये अर्थदंड वसूल किया। अपर सिविल जज (जूडि) न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर बलराम पवार ने 236 वादों का निस्तारण कर 20400 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय स्मिता गोस्वामी ने 121 वादों का निस्तारण कर 5950 रुपये का अर्थदंड वसूल किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से 101 प्री लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर 1,50,37000 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया। इसमें 33,46,300 रुपये की धनराशि बैंकों को नकद में प्राप्त हुई। जनपद के राजस्व व अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 1519 वाद निस्तारित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गुणेंद्र प्रकाश ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें