फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन अवकास के बाद खुले स्कूल,लौटी रोनक

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक
विज्ञापन

- सोमवार को धूप खिलने से बच्चों को मिली राहत
- स्कूल जाने के दौरान हाड़ कंपाती सर्दी से मिली निजात
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को खुले स्कूल में रौनक लौट आई। खिल खिलाती धूप में बच्चे आसानी से स्कूल जा सके। हाड़ कंपाती सर्दी से भी उन्हें काफी निजात मिली। वहीं, अभिभावक भी बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता को लेकर बेफिक्र दिखे।
विज्ञापन

नव वर्ष के आगमन पर हाड कंपा देने वाली सर्दी ने सभी को परेशान कर दिया था। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए डीएम ने कक्षा आठ तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था। ऐसे में बच्चों को कंपकंपाती सर्दी में स्कूल जाने से राहत मिल गई। सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश था, मौसम अच्छा होने के कारण डीएम ने छुट्टियां बढ़ाने का निर्णय नहीं लिया। सोमवार को बच्चे खिल खिलाती धूप में स्कूल पहुंचे। ऐसे में उन्हें हाड़ कंपाती सर्दी से राहत मिल गई। वहीं सर्दी में बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर अभिभावक भी अच्छी धूप खिलने से बेफिक्र दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें