फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त के द्वितीय सप्ताह में पात्र किसानों को मिल जायेंगे ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र-सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
45219 किसानों का 200 करोड़ का ऋण होगा माफ
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की फसल ऋण मोचन योजना के तहत जनपद के 45219 किसानों का 200 करोड़ का ऋण माफ होगा। अगस्त महीने के द्वितीय सप्ताह में किसानों को ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र मिल जाएंगे ।

इससे पूर्व जिला स्तर पर गठित डीएलसी कमेटी बैंकों से पात्र किसानों का डाटा एकत्र कर उनका सत्यापन करेगी। 22 जुलाई तक संबंधित बैंकों में मोबाइल तथा आधार कार्ड लिंक कराने में असफल किसानों को पात्रता की सूची से बाहर निकाल दिया जायेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीडीओ दीपा रंजन ने कलक्ट्रेट में योजना की जानकारी देते हुए कहा कि फसल ऋण मोचन योजना मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत पात्र किसानों को लाभ दिलाना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिले के पात्र 45291 किसानों का डाटा शासन से मिला है। सरकार द्वारा इन किसानों का लगभग 200 करोड़ का ऋण माफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने 31 मार्च 2016 से पहले ऋण लिया है, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

पात्रता की श्रेणी में आने वाले किसानों को अगस्त महीने के द्वितीय सप्ताह में ही ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र मिल जायेंगे। किसानों को आधार कार्ड बैंकों से लिंक कराने में परेशानी न हो, इसके लिए लेखपालों को किसानों का सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि किसानों की पात्रता को परखने के लिए जिला स्तर पर डीएलसी कमेटी का गठन हुआ है, इस कमेटी में 14 अधिकारी हैं, जिसक ा अध्यक्ष डीएम को बनाया गया है।

एडीएम रजनीश राय ने बताया कि डीएलसी कमेटी बैंकों से पात्र किसानों का डाटा एकत्र कर उसका सत्यापन करेगी। सत्यापन में सब कुछ सही पाए जाने वाले किसानों को ही ऋण माफी का पात्र माना जायेगा।
विज्ञापन


जिला व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम गठित
किसानों को फसली ऋण माफी योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। किसान अपनी समस्याओं का यहां पंजीकरण कराकर उनका निस्तारण करा सकते हैं। जिला मुख्यालय पर शिकायत दर्ज कराने के लिए किसान 0122-2310160, हापुड़ तहसील 0122-2312585, गढ़ तहसील 9454416790 तथा धौलाना तहसील में 0122-237600 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।




जतिन त्यागी 14एचपीआर 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें