फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने गढ़ रोड सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने गढ़ रोड सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


हापुड़। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बृहस्पतिवार को गढ़ रोड सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों की समस्याओं को सुना और चिकित्सकों को कार्यप्रणाली में सुधार की कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था सुधार के लिए सीएमओ ने पांच चिकित्साधिकारियों का स्थानांतरण किया था। इसी क्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ ने बृहस्पतिवार को गढ़ रोड सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे मरीजों की समस्या सुनी। अधिकांश मरीजों ने चिकित्सकों के समय से न बैठने की शिकायत की, इस पर सीएमओ ने सुधरने की हिदायत दी है, साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार न करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेय जल आदि व्यवस्थाओं को भी परखा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. राजवीर सिंह ने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें