फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र न लगाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र न लगाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


हापुड़। जिले के जिन अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों नहीं लगे हैं, उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। इस संबंध में सीएमओ ने तीन टीमों का गठन कर, अस्पतालों की जांच के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में अग्निशमन यंत्र हर हाल में लगाने होंगे। आदेशों का पालन न करने पर कार्रवाई होगी।
जिले के विभिन्न अस्पतालों में आग से निपटने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। अग्निशमन अधिकारी भी अस्पतालों का निरीक्षण कर यंत्र लगाने की हिदायत दे चुके हैं। इन दिनों अग्निशमन सप्ताह चल रहा है, जिसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सीएमओ ने अब ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर, अस्पतालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टीम को अग्निशमन यंत्र न मिलने वाले अस्पतालों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश मिले हैं।
नोटिस जारी होने के सात दिन बाद पुन चिंहित अस्पतालों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान अग्निशमन यंत्र न मिलने पर अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से सभी अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र लगे होने अति आवश्यक हैं। मानकों को पूरा न करने वाले अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि इससे पूर्व नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें