फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी में आंखे हुई नम, सहयोगियों से मिल छलके आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशी मेें आंखे हुई नम, सहयोगियों से मिल छलके आंसू
विज्ञापन


हापुड़। बड़ी उपलब्धि हासिल करने और जगह जगह स्वागत के बाद स्नेह और सुमन गांव काठीखेड़ा पहुंची तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम स्थल पर मौजूद संस्था एक्शन इंडिया की पदाधिकारियों और साथ कार्य करने वाली सबला महिला दल की साथियों को देखकर उनकी आंखें नम हो गयी। खुशी में सभी के आंसू छलक गए।
विज्ञापन

गांव के प्राथमिक विद्यालय में उनका स्वागत समारोह रखा गया था। जैसे ही बहू और बेटी मंच पर पहुंची तो यहां मौजूद एक्शन इंडिया की पदाधिकारियों को देखकर गदगद हो गयी। सभी ने एक दूसरे से गले लग गयी। इस भावुक पल के बीच सभी के आंखों में खुशी के आंसू थे। यह पल बता रहा था कि पुरस्कार लेेने भले ही स्नेह और सुमन गई हों, लेकिन इसमें सहयोग इन सभी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें