फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य उत्सव दिवस आज, हर गांव को मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सौभाग्य उत्सव दिवस आज, हर गांव को मिलेगी 24 घंटे बिजली
विज्ञापन


हापुड़। सौभाग्य उत्सव दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिलेभर के हर गांव को 24 घंटे आपूर्ति दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी गांव में फोन कर, ग्रामीणों से बिजली व्यवस्था का हाल जानेंगे। प्रत्येक गांव में कार्यदायी संस्था व बिजली निगम का एक कर्मचारी ग्रामीणों को सौभाग्य योजना की विशेषता बताएगा। उक्त योजना के तहत जिले में 1372 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण का कार्य कराया गया है, इसकेे अलावा नए कार्यों के लिए भी शासन ने 609 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
हर घर तक बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए सौभाग्य योजना को लागू किया गया था। हापुड़ में कुल 1372 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण का कार्य कराया गया। इसमें 58,665 घरों को निशुल्क कनेक्शन, 394 माजरों का पूर्ण विद्युतीकरण, 4 नए बिजलीघर कैली, आलमनगर, खेड़ा, अनवरपुर का ऊर्जीकरण, 13 उप केंद्रों की क्षमता वृद्धि की गई। वहीं ओवर लोडिंग की समस्या खत्म करने के लिए 2189 नए ट्रांसफार्मर, तीन नए उपकेंद्र बदनौली स्थित 765केवी, आनंद विहार 220केवी, गढ़मुक्तेश्वर में 132केवी क्षमता के बिजलीघर का ऊर्जीकरण किया गया है। इसके अलावा सिंभावली में 400केवी क्षमता के बिजलीघर समेत अनेक कार्यों के लिए शासन से 609 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों को बताएंगे योजना की विशेषता
मंगलवार को समूचे प्रदेश समेत हापुड़ में भी सौभाग्य उत्सव दिवस मनाया जाएगा। जिले के सभी 394 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देकर, ग्रामीणों को सौभाग्य योजना की विशेषता बताई जाएंगी। इतना ही नहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी ग्रामीण को फोन कर बिजली व्यवस्था की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि मंगलवार को सौभाग्य उत्सव दिवस मनाया जाएगा। सौभाग्य योजना के तहत जिले के हर घर तक बिजली आपूर्ति पहुंची गई है। मंगलवार को सौभाग्य दिवस के उपलक्ष्य में 24 घंटे आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें