फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु और बेटी के स्वागत में पलके बिछायेगा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू-बेटी के स्वागत में पलके बिछाएगा गांव
विज्ञापन


हापुड़। गांव की बहु सुमन और बेटी स्नेह की उपलब्धि से गदगद गांव उनके स्वागत में पलके बिछाने की तैयारी कर रहा है। उनके स्वागत में गांव की मुख्य गलियों को गुब्बारों और फूलों से सजाया जायेगा। ग्रामीणों ने दोनों के धूमधाम से स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

गांव काठीखेड़ा के लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि गांव के इस छोटे से कारोबार के कारण उनके गांव को विश्व पटल पर इतनी बड़ी कामयाबी मिलेगी। लेकिन अब जब यह कामयाबी मिल गयी तो इसका जश्न भी इसी प्रकार का होगा। ग्रामीणों द्वारा इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गयी हैं। ग्रामीणों की योजना है कि गांव की मुख्य गलियों को गुब्बारों और फूलों से सजाया जाएगा। दोनों का हापुड़ पहुंचकर रिसीव किया जाएगा और धूमधड़ाके साथ नाच-गाना करते हुए गांव लाया जाएगा। कार्यक्रम को विशेष बनाया जाये, इसकी जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें