फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक स्पीड से बस चलाने पर 6 चालकों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक स्पीड से बस चलाने
विज्ञापन

पर 6 चालकों को फटकार

हापुड़। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक तेज रोडवेज बस चलाने वाले चालकों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू हो गई है। रविवार दोपहर 70 से 80 की स्पीड से बस दौड़ाने वाले छह चालकों को एआरएम ने फोन कर जमकर फटकार लगाई।
एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि आरएम के सख्त निर्देश हैं कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक बसों को तेज नहीं चलाया जाए। अगर कोई बस तेज चलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी रोडवेज बसों में जीपीएस सिस्टम लगा है। इसलिए सड़कों पर चल रही बसों की जानकारी कंप्यूटर पर देखकर ही पता चल जाती है कि बसें किस गति से चल रही हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 6 चालक 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से सड़कों पर बसों को दौड़ा रहे थे। उन्हें तुरंत फोन कर फटकार लगाई गई। लिस्ट में नाम भी नोट कर लिया गया है। अगर भविष्य में उन्होंने तेज गति से बसें चलाई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें