फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी का आदेश आने के बाद भी गंगा किनारे धड़ल्ले से निर्माण हो रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा किनारे हो रहा अवैध निर्माण
विज्ञापन


एनजीटी का आदेश आने के बाद भी गांव शकराटीला में गंगा किनारे धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने भूमि को सरकारी बताकर निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।

एनजीटी ने हाल में ही आदेश दिया है कि गंगा किनारे सौ मीटर के दायरे में निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जबकि पांच सौ मीटर की परिधि में कूड़ा करकट अथवा गंदगी डालने वालों से 50 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शकराटीला में गंगा किनारे धड़ल्ले के साथ निर्माण हो रहा है, प्रधान पीतम सिंह, पूरन, करनसिंह, गोपाल, फूलगिरि ने डीएम और कमिश्नर को पत्र भेजे हैं।

एसओ रवि रतन का कहना है कि इस संबंध में कोई भी शिकायत नहीं आई है, लेकिन अब जांच कराने के बाद तहसील प्रशासन के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें