फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण कंट्रोल की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिले में प्रदूषण पर लगेगी लगाम
विज्ञापन


जिले में लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर केेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गंभीर हो गया है। शुक्रवार को हापुड़ पहुंचे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक निदेशक ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वायु प्रदूषण रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा पॉल्यूशन कंट्रोल मॉनिटरिंग यूनिट की स्थापना की घोषणा के साथ ही टीम ने शहर में अलग-अलग स्थानों से पानी के चार नमूने भी लिए।
विज्ञापन


बढ़ते वाहनों के दबाव और औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले धुंए के कारण जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा पीने का पानी भी दूषित हो रहा है। जिले में दो दर्जन से ज्यादा गांव आज प्रदूषण की चपेट में हैं।

इस मामले में एनजीटी के सख्त रवैये के चलते अब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में प्रदूषण पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को हापुड़ पहुंचे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एडिशनल डायरेक्टर एसके त्यागी ने इस संबंध में नगर पालिका परिसर में अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने कहा कि जिले में वायु प्रदूषण का स्तर जांचने के लिए शहर में पॉल्यूशन कंट्रोल मॉनिटरिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद करीब एक करोड़ की लागत से यह सिस्टम स्थापित किया जाएगा।

इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की होगी। नगर पालिका में यह स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके बाद 500 मीटर के दायरे में तहसील या मेरठ तिराहे पर एक डिसप्ले लगायी जाएगी, जिससे नगर के लोगों को भी यहां प्रदूषण के स्तर की जानकारी मिलती रहेगी।

इसके लिए पचास वर्ग मीटर भूमि की तलाश नगर पालिका द्वारा की जा रही है। उन्होंने पालिका के अधिकारियों से कहा कि वह एक माह के अंदर पालिकाध्यक्ष से इसकी अनुमति लेकर रिपोर्ट भेज दें। ताकि जल्द से जल्द स्टेशन स्थापित किया जा सके।

प्रदूषण रोकने के लिए तैयार होगा एक्शन प्लान
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एडिशनल डायरेक्टर एसके त्यागी ने सीओ ट्रैफिक, कृषि विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों को प्रदूषण रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के आदेश दिए। परिवहन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि 15 साल से पहले के वाहनों का रजिस्ट्रेशन न किया जाए।

वहीं सीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में जाम न लगने पाए। खेतों में पुआली जलाने के संबंध में उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी को सख्ती से रोक लगाने के आदेश दिए। कहा कि किसानों को इस संबंध में जागरूक किया जाए।

उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, खुले में कूड़ा न जलाने, सीवर ट्रीटमेंट, डस्टबिन वितरण आदि को लेकर जानकारी मांगी। इसके बाद टीम ने शहर में जल प्रदूषण का स्तर जांचने के लिए नगर पालिका सहित अलग-अलग जगहों से पानी के चार नमूने लिए।
विज्ञापन


इस दौरान नगर पालिका ईओ जितेंद्र आनंद, सीओ शैलेंद्र राठौर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता जेबी सिंह, जल निगम के सहायक अभियंता अनवर ख्वाजा, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें