फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पतंग उड़ाते समय छत से गली में गिरकर 11 वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
मृतक अरमान का फाइल फोटो।
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला सराय में घर की छत पर पतंग उड़ाते समय 11 वर्षीय अरमान नीचे गली में आ गिरा। गंभीर रूप से घायल अरमान को परिजन पिलखुवा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी शेर मोहम्मद पिकअप चालक हैं। शनिवार की शाम करीब छह बजे उनका पुत्र अरमान घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते-उड़ाते वह अचानक छत से गली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के गिरने की आवाज सुनkj आसपास के लोग एकत्र हो गए।
आनन-फानन में उसे गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे अन्य किसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे पिलखुवा स्थित एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरमान का शव घर पहुंचते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अरमान की मौत की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मोहल्ले में पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई न करने की गुहार लगाई, इसके बाद बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि अरमान अपने छह भाई, बहनों में पांचवें नंबर का था।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि पतंग उड़ाने के दौरान बच्चे की छत से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने कोई कार्रवाई न चाहने की बात कही है।

पतंग उड़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान
एसडीएम प्रेमपाल ने बताया कि हमेशा खुले और चौड़े मैदान या पार्क में पतंग उड़ाएं। कभी भी सड़क हाईवे या फ्लाईओवर के पास खड़े होकर पतंग न उड़ाएं। बिना मुंडेर वाली छतों पर या छत के बिल्कुल किनारों पर जाने से बचें। केवल साधारण सूती धागे का उपयोग करें, नायलॉन प्लास्टिक या चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें। बिजली के हाईटेंशन तारों और खंभों से दूर रहें। यदि पतंग बिजली के तारों में फंस जाए तो उसे निकालने की कोशिश बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें