फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ में पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 11 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 09 Aug 2026 01:08 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हापुड़ के मोहल्ला सराय में 11 वर्षीय अरमान शनिवार शाम पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
अरमान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला सराय निवासी अरमान (11) शनिवार शाम करीब छह बजे पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे पिलखुवा स्थित एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरमान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस कार्रवाई न करने की गुहार पर परिजनों ने रविवार सुबह अरमान का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी शेर मोहम्मद पिकअप चालक हैं। वह अपने परिवार के साथ मोहल्ले में रहते हैं। शनिवार शाम करीब छह बजे उनका पुत्र अरमान घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय वह अचानक छत से गली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अरमान की चीख-पुकार सुनकर परिजन और मोहल्लेवासी उसके पास पहुंचे और आनन-फानन में उसे गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे किसी अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन उसे पिलखुवा स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरमान का शव घर पहुंचते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोहल्लेवासी अरमान के परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। अरमान की मौत की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मोहल्ले में पहुंच गई। पुलिस कार्रवाई न करने की गुहार पर परिजनों ने रविवार सुबह अरमान का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पिता शेर मोहम्मद ने बताया कि उनका पुत्र अरमान तीन भाइयों और तीन बहनों में पांचवें नंबर का था। परिवार में अरमान सभी का लाड़ला और प्यारा था। अरमान की मौत पर पिता शेर मोहम्मद, मां शमा और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें