फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी इंटर कॉलेज के 108 स्टूडेंट्स को मिले लैपटॉप

Sat, 24 Dec 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को मिले लैपटॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सपा सरकार की महत्वकांक्षी योजना लैपटॉप वितरण के तहत पिलखुवा के वीआईपी इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स को सर्वाधिक लैपटॉप बांटे गए हैं। यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले करीब 108 स्टूडेंट्स को लैपटॉप मिले हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ बीके शर्मा ने बताया कि सपा सरकार की लैपटॉप वितरण योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2015-16 में वीआईपी इंटर कॉलेज पिलखुवा के सर्वाधिक 108 हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को लैपटॉप मिले हैं।

जबकि दूसरे नंबर पर टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज हापुड़ के 74 और तीसरे नंबर पर कमलावती मदनलाल इंटर कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर के 50 स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिए गए हैं। 
विज्ञापन


उधर, वीआईपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या बीना शर्मा ने स्टूडेंट्स को मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दावा किया कि इससे पूर्व के शैक्षिक सत्र में भी उनके ही विद्यालय के स्टूडेंट्स को जिले में सबसे ज्यादा लैपटॉप मिले थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें