फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने से आंगनबाडिय़ों को नहीं मिल सका मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
सात महीने से आंगनबाड़ियों को नहीं मिल सका मानदेय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने बैठक कर सात माह से मानदेय न मिलने पर रोष जताया। जिला मुख्यालय पर हुई बैठक में संघ की जिलाध्यक्ष लवकेश त्यागी ने कहा कि महंगाई के दौर में सात महीने से मानदेय न मिलने के कारण आंगनबाड़ी कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होने जिलाधिकारी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द उनकी समस्या का समाधान कराया जाए। इसके अलावा भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी सेंटरों पर आने वाले छोटे बच्चों के 25 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर संघ के जिला संरक्षक मास्टर टेकचंद, बबीता त्यागी, सुमन त्यागी, गीता, अंजना शर्मा, सरलेश चौधरी, शशीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें