फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सामान्य को दिलाएं शासन की योजनाओं का लाभ-संतोष यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
जन सामान्य को दिलाएं शासन की योजनाओं का लाभ : संतोष
विज्ञापन


हापुड़। नोडल अधिकारी संतोष यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन जनता की समस्याओं एवं विकास को लेकर गंभीर है। विकास कार्यक्रम एवं योजनाओं का लाभ जन सामान्य को हर हाल में दिलाया जाए।
संतोष यादव बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यक्रमों के संचालन में अगर किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो तो उन्हें अवगत कराया जाए, जिससे शासन स्तर पर उसका निस्तारण सुनिश्चित कराया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में जो निर्माण कार्य संपादित किए जा रहे हैं उन्हें पूर्ण पारदर्शिता के आधार पर पूर्ण कराया जाएं। किसी भी निर्माण कार्यों में बजट के अभाव में कोई कार्य बंद हो गया है तो उसकी जानकारी भी उन्हें उपलब्ध करा दी जाए, जिससे शासन से स्वीकृति प्राप्त कर बजट को प्राप्त कराया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में धीमी गति से कार्य करने वाले विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन विभागों को बजट की धनराशि प्राप्त हो गयी है वह अपना कार्य शीघ्र गति से कराएं।
बैठक में डीएम अदिति सिंह ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यक्रमों का जनता को लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने अवैध खनन के संबंध में नोडल अधिकारी को जानकारी देते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध है व किसी प्रकार का खनन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत उपैड़ा का निरीक्षण कर, ग्रामीणों की समस्या को सुना। यहां स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया और सुपर कंप्यूटर क्लास का शुभारंभ किया।
मौके पर डीएम अदिति सिंह, सीडीओ दीपा रंजन, एडीएम जय नाथ यादव, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, उप जिला अधिकारी सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें