फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकर्स की हड़ताल से 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकर्स की हड़ताल से 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन


हापुड़। ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन के आह्वान पर यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के बैनर तले बैंकर्स ने हड़ताल कर कोठीगेट स्थित सिंडीकेट बैंक के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे बैंकों में करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं, ग्राहकों को कैश किल्लत से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यूबी बैंक एंप्लाइज यूनियन के मंत्री एलआर गुप्ता ने कहा कि पिछले पांच दशकों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने बैंकिंग रूपरेखा को एक वर्ग बैंकिंग से जन बैंकिंग में बदल दिया है, लेकिन बैंक राष्ट्रीयकरण के उद्देश्य को अभी भी सफलतापूर्वक पूरा किया जाना है। बैंकिंग सुधार उपायों के नाम पर सरकार बैंकों का निजीकरण करना चाह रही है। इसके विरोध में बैंकर्स दो दिन की हड़ताल रख, सरकार की मंशा के खिलाफ रोष जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलेभर के बैंकर्स ने कोठीगेट स्थित सिंडीकेट बैंक के बाहर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस हड़ताल से करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। प्रदर्शन करने वालों में पीके गर्ग, मनोज भारद्वाज, एलआर कंसल, आरएस गुप्ता, राजवीर, सतीश, अनिल धवन, अतहर, रमन शर्मा, समीर खान, सुशील शर्मा, सुनील कुमार, रोहित शर्मा, दीपक कुमार, जितेंद्र, भगवती प्रसाद, एएन सिंह, गोविंद, अभिषेक राज, अनिल कुमार, मुकेश, संदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।

एलआईसी कर्मियों ने रखी हड़ताल
हापुड़। मेरठ रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने दो दिवसीय हड़ताल कर सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया।
यूनियन के संयुक्त सचिव मेरठ मंडल पुनीत कुमार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग एलआईसी में पुरानी गारंटीड पेंशन कारक और विकल्प दिया जाए व एनएसपी को वापस लेकर पुरानी पेंशन लागू की जाए।
अध्यक्ष डा. शीशपाल सिंह ने कहा कि आम संहिता के नाम पर श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी परिवर्तनों पर अविलंब रोक लगाई जाए, इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी वापस ली जाए। इन मांगों को लेकर कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर शकील अहमद, कुलदीप सिंह, रोहताश शर्मा, विपिन कुमार, नुपूर गुप्ता, ममता बंसल, सरिका, ममता कुमारी आदि मौजूद रहे।

बीएसएनएल कर्मियों ने दिया धरना, प्रदर्शन
हापुड़। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर भारत दूर संचार निगम लिमिटेड के कर्मचारियों ने भी अनेक मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष छब्बीर सिंह व भजन लाल ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग मूल्य वृद्धि पर रोक, रोजगार की उपलब्धता, श्रम कानूनों का पालन, सभी वर्करों के लिए सुरक्षा कवच की मांग उठाई। इन मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर तेजवीर सिंह, सुखवीर सिंह, महेश चंद, देवेंद्र कुमार, नेपाल सिंह, राजेश कुमार, जयपाल यादव, चतरपाल सिंह, शहजादे खान आदि मौजूद रहे।

मानदेय न बढ़ने पर गरजी आंगनबाड़ी
हापुड़। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष लवकेश त्यागी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय के नाम पर बहुत कम पैसा दिया जाता है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर, हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में गीता चौधरी, इच्छा तोमर, सरलेश चौधरी, अंजना शर्मा, सरिता, सुमन त्यागी, बबीता, निधि, रजनी, धर्मवती, शशिकांता आदि मौजूद रहे।

बिजली कर्मियों ने सरकार की नीतियों पर जताया विरोध
हापुड़। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।
समिति के अध्यक्ष परमानंद शर्मा ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग सभी कर्मियों को न्यूनतम वेतन 18 हजार दिया जाए, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए, संविदा आउट सोर्सिंग कर्मचारी को नियमित किया जाए। इन मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर रामकुमार शर्मा, सुरेश शर्मा, निटू, संजू, खालिद, अनिल, सुरेश त्यागी, हेमंत, प्रमोद आदि मोजूद रहे।

-आज भी बंद रहेंगे बैंक, कैश किल्लत से परेशान हुए ग्राहक
-बैंकर्स ने सरकार की नीतियों के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें