जलभराव से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हापुड़। नगर के मोहल्ला ओम विहार में पिछले करीब बीस सालों से सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण अब पिछले कई माह से मोहल्ले के लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। इसके चलते गुस्साई महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता रुद्राक्ष त्यागी ने बताया कि मोहल्ले में सड़कों का निर्माण न होने के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की शादियां नहीं हो रही हैं। छोटे बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में उमेश, रीना, अनीता, सवीता, बाला, सालनी, पंकज, नीतू, संगीता, जयतवी, उमेश, अंजू आदि शामिल रहीं।