फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट में घाटों के निर्माण के लिए 50 लाख जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट में घाटों के निर्माण के लिए 50 लाख जारी
विज्ञापन


हापुड़। ब्रजघाट में गंगा घाटों के निर्माण कार्यों के लिए शासन ने 50 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है।
ब्रजघाट में घाटों के निर्माण और विस्तार के लिए शासन ने 25.45 करोड़ रुपये की धनराशि से कार्य करने की अनुमति दी थी। प्रथम किश्त के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई थी। अब यह चौथी किस्त जारी की गई है। इसके तहत इस कार्य के लिए 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
शासन के उप सचिव एपी सिंह ने आदेश जारी किए हैं जिसमें बताया गया है कि ब्रजघाट पर गंगा के दाएं किनारे पर स्थित पुराने घाट का विस्तार एवं नए घाट के निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रुपये की की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मिली धनराशि जल्द ही निर्माण एजेंसी को दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी रजनीश राय ने बताया कि ब्रजघाट के घाटों के संबंध में शासन ने 50 लाख रुपये की स्वीकृति की है। तेजी से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें