अब 13 मार्च से शुरू होंगी सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाएं
हापुड़। सीसीएसयू स्नातक, परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होंगी। जिले में बने 13 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों ने नकल विहीन व शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है।
उल्लेखनीय है सीसीएसयू ने मुख्य परीक्षाओं की तिथि पहले नौ मार्च निर्धारित की थी। इसमें संशोधन के बाद अब तिथि को 13 मार्च निर्धारित कर दिया गया है। परीक्षा नजदीक होने के चलते छात्र भी तैयारी में जुट गए हैं।
वहीं, इस बार सीसीएसयू के आदेश पर कालेजों में सेल्फ सेंटर नहीं बने हैं, सिर्फ छात्राओं के लिए सेल्फ सेंटर की व्यवस्था हैं। 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं संपन्न होंगी। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों ने कमर कस ली है। एसएसवी पीजी कालेज की प्राचार्या डा. शशि वशिष्ठ का कहना है कि परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 13 मार्च से मुख्य परीक्षाएं शुरू होंगी।