फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के मरीज खोजने को 25 टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
टी बी के मरीज खोजने को 25 टीम गठित
विज्ञापन

- हापुड़ के 14 मोहल्लेे प्रथम चरण में शामिल, संदिग्ध मरीजों के बलगम की होगी जांच
- पॉजिटिव मिलने पर होगा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। टी बी सघन जांच अभियान के तहत हापुड़ के 14 मोहल्लों में 24 फरवरी से टी बी के मरीजों की घर-घर जाकर पहचान की जाएगी। इसके लिए 25 टीम गठित की गईं हैं। सोमवार को कोठीगेट स्थित पीएचसी सभागार में कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 तक जिले को टी बी मुक्त करने की घोषणा की थी। इसके तहत कवायद युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में घर-घर जाकर मरीजों की तलाश करने का निर्णय लिया गया है। इसमें भी ऐसे मोहल्लों को चयनित किया गया है, जहां टी बी के मरीजों की संख्या अधिक है। सोमवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राकेश अनुरागी व एसटीएस हसमत अली ने कोठीगेट स्थित पीएचसी सभागार में टी बी कर्मियों की बैठक ली और उन्हें प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 25 टीमें गठित की गईं। साथ ही पांच सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

डा. राकेश अनुरागी ने बताया कि टी बी के मरीजों की जांच के लिए घर-घर कर्मचारी जाएंगे, जो संदिग्ध मरीजों के बलगम की जांच कराएंगे। पॉजिटिव मिलने पर उसका सफल इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

- इन मोहल्लों को किया गया है चिंहित
प्रथम चरण में हापुड़ के 14 मोहल्ले लज्जापुरी, चमरी, आदर्श नगर, शिवगढ़ी, रामगढ़ी, मजीदपुरा, खाई, कोटला मेवतियान, पीर बाउद्दीन, मोती कालोनी, भीमनगर, अंबेडकरनगर, सोंटावाली को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें