अब ऑनलाइन जमा कर सकेेंगे गृह और जल कर
हापुड़। अब घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल आदि से भी गृह और जल कर जमा कर सकेंगे। नगर पालिका परिषद की ओर से सभी वार्डों का डाटा ऑनलाइन फीड हो चुका है, जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
शहर के लोगों को अभी तक नगर पालिका परिषद का गृहकर और जलकर कार्यालय में जाकर जमा कराना पड़ता है। इससे लोगों को दिक्कत होने के साथ समय की भी बर्बादी होती है। इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। अब लोग घर बैठे ही इंटरनेट या मोबाइल के माध्यम से ही अपना गृह कर और जल कर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
इसके लिए नगर पालिका परिषद की ओर से ऑनलाइन डाटा अपडेट किया जा रहा है। नगर के सभी वार्ड के लोगों का डाटा ऑनलाइन फीड हो चुका है। जल्द ही इस नई प्रक्रिया को लागू किया जाएगा।
इस संबंध में कर निर्धारण अधिकारी अवधेष कुमार का कहना है कि डाटा अपलोड कर लखनऊ में इसकी रिपोर्ट सौंप दी गई है। जल्द ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। नई व्यवस्था से लोगों को सहूलियत मिलेगी। लोग घर बैठे ही अपना टैक्स जमा कर सकेंगे।