फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर पहुंचने के बाद ही पता चलेगी टेबिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर पहुंचने के बाद ही पता चलेगी टेबल
विज्ञापन

हापुड़। एक दिसंबर को जिले में हापुड़ और गढ़ स्थित मतगणना केंद्रों पर मतगणना होगी। इस दौरान निष्पक्षता बरतने के लिए चुनाव आयोग ने कर्मचारियों की ड्यूटी को गोपनीय रखा है। मतगणना स्थल पर पहुंचने के बाद ही कर्मचारियों को उनकी टेबल नंबर की जानकारी मिल सकेगी।
नगर निकाय चुनाव के बाद अब सभी को मतगणना का इंतजार है। जहां प्रत्याशियों और उनके समर्थक इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं प्रशासन ने भी इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए कई प्रकार के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार मतगणना के दिन कर्मचारियों को सुबह छह बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद सुबह सात बजे मतगणना कर्मचारियों को जानकारी दी जाएगी कि उनकी ड्यूटी किस टेबल पर लगाई गई है।
विज्ञापन

इससे पहले उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाएगी। आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना से एक दिन पहले सभी कर्मचारियों को पास जारी किए जाएंगे। बिना पास मतगणना केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुनेश ने बताया कि मतगणना के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें