फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित चल रही चार बच्चों की मां की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित महिला की मौत
विज्ञापन

--परिजनों में कोहराम मचा
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गांव हरोड़ा में बुखार से पीड़ित चार बच्चों की मां की शनिवार को मौत हो गई।
सिंभावली के गांव हरोड़ा निवासी कुलदीप की 32 वर्षीय पत्नी मंजू को तीन दिन पहले बुखार हुआ था। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक के यहां दवाई दिलवाई, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर परिजन दोबारा उसे लेकर डाक्टर के पास ले गए जहां हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। हापुड़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में मंजू ने दम तोड़ दिया। कुलदीप ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में मंजू की प्लेट्लेट्स काफी कम रह गई थीं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला चार बच्चों की मां थी। पीएचसी प्रभारी दिनेश भारती का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें