फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठीखेड़ा पुल धंसा, डीएम ने तलब किए अधिकारीण

विज्ञापन
विज्ञापन
40 साल पुराना काठीखेड़ा पुल धंसा, अफसर तलब
विज्ञापन


- डीएम से अधिकारी नहीं बता पाए किस विभाग का है पुल
- हादसे की आशंका को देखते हुए पुल को बंद करने के निर्देश
- दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों को पांच किमी घूमकर पहुंचना होगा घर

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। काठीखेड़ा गांव में मध्य गंग नहर पर बना करीब 40 साल पुराना पुल पिछले दिनों धंस गया। गनीमत रही कि इससे जानमाल की कोई क्षति नही हुई। इस बात को लेकर डीएम ने बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया। लेकिन मजे की बात यह रही कि अधिकारी पुल निर्माण के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए। अब डीएम ने दो दिन में पुल के संबंध पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। इस पुल से आवागमन बंद होने से दर्जनभर गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी होगी।
काठीखेड़ा व सलाई गांव में मध्य गंग नहर पर करीब 40 वर्ष पुराना पुल कुछ दिन पहले धंस गया। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को डीएम कृष्णा करुनेश ने इस मामले में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग व मध्य गंग नहर खंड छह के अधिकारियों को तलब कर लिया। बैठक में जब डीएम ने पुल के विभाग की जानकारी मांगी तो अफसल बंगले झांकने लगे। कोई अधिकारी यह नहीं बता पाया कि पुल का निर्माण किस विभाग ने कराया था।
विज्ञापन

जिसके बाद डीएम ने अधिकारियों को दो दिन के अंदर पुल के संबंध मेें पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश देकर चलता कर दिया। ताकि इसके पुनर्निर्माण के लिए शासन को बजट के लिए पत्र लिखा जा सके।
विज्ञापन


इन गांवों को आवागमन में होगी परेशानी
पुल के बंद होने से क्षेत्र के काठीखेड़ा, सलाई के अलावा, काकर, हसनपुर, मीरपुर, झंडा, भटेल, याद नगर, भीकनपुर के लोगों को परेशानी होगी। उन्हें इस पुल के बंद होने से करीब पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर गांवों में जाना पड़ेगा। सबसे अधिक परेशानी किसानों को होगी जो चारा लेने के लिए भैंसा बुग्गी से जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें