फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बाढ़ से नहीं पनपेंगी बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खादर के क्षेत्र में बाढ़ से नहीं पनपेंगी बीमारियां
विज्ञापन

बारिश के मौसम में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हर साल बाढ़ से भारी नुकसान होता है। साथ ही पानी चढ़ने और उतरने के दौरान जलजनित बीमारियां पांव पसार लेती है।

अबकी ऐसे हालात से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग बाढ़ संभावित क्षेत्र में पांच स्वास्थ्य कैंप लगाया है। हर चौकी पर एक चिकित्सक समेत तीन स्टाफ तैनात किए गए हैं,
विज्ञापन


जो समय-समय पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा मुहैया कराएंगे। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के खादर क्षेत्र में बाढ़ के कारण अनेक जलजनित बीमारियां फैल जाती है।

इन बीमारियों की चपेट में आकर कई बार लोगों की मौत हो जाती है। बरसात का मौसम शुरू होते ही क्षेत्रीय लोग बाढ़ के कारण फैलने वाली विभिन्न बीमारियाें से भयभीत होने लगते हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पांच चौकियां स्थापित किया है। हर चौकी पर एक चिकित्सक, एक फार्मेसिस्ट, एक वार्ड ब्वॉय तैनात किए गए हैं,
विज्ञापन


जो 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएंगे। जिला मलेरिया प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों को विभिन्न बीमारियों से परेशानी न हो,

इसके लिए ऐसे इलाकों में स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कराई गई हैं। मरीजों को हर संभव चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें