फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: केमिकल की आशंका पर सीज 100 किलो सॉस कराई

विज्ञापन
कुचेसर चौपला स्थित एक दुकान पर पनीर का सैंपल लेने के बाद कार्यवाही करती खाद्य विभाग विभाग की टी
विज्ञापन
हापुड़। जिले में मंगलवार को भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच अभियान चलाया। टीम ने कुचेसर चौपला और गढ़ चौपला स्थित प्रतिष्ठानों से पनीर, क्रीम और सॉस के चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इस दौरान गंदगी में भंडारित 15 किलो पनीर को नष्ट कराया गया। साथ ही केमिकल की आशंका पर करीब 100 किलोग्राम सॉस सीज कराई गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने कुचेसर चौपला स्थित पाल मिल्क प्रोडक्ट पर कार्रवाई की। यहां से पनीर का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर लगभग 15 किलोग्राम पनीर गंदगी में भंडारित मिला। टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
इसके बाद टीम ने पाल डेयरी से क्रीम का एक नमूना लिया। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने दोपहर के समय ही गढ़ चौपला स्थित सिंघल किराना स्टोर पर भी जांच की। यहां से सॉस के दो नमूने लिए गए। साथ ही मौके पर लगभग 100 किलोग्राम सॉस सीज की गई। सेहत के लिए हानिकारक होने की आशंका पर यह कार्रवाई की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहरिश सादात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें