फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 बोरे एक्सपायरी डेट की दवाएं पकड़ी, दो दबोचे

Sat, 20 May 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दवाएं - फोटो : demo
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के परतापुर रोड के किनारे शुक्रवार रात कैंटर से बोरे फेंक  रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। जांच में 10 बोरों में एक्सपायरी डेट की दवा मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया और औषधि विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


औषधि विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार रात परतापुर रोड के किनारे लोगों ने कैंटर से बोरे फेंकते हुए दो युवकों को देखा। पब्लिक ने दोनों युवकों को तुरंत पकड़ लिया। सभी 10 बोरों को खोला गया तो उनमें एक्सपायरी डेट की दवाईयां मिलीं।

कुछ देर बाद पब्लिक की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर कैंटर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने औषधि विभाग को सूचित किया। शनिवार सुबह कोतवाली टीम के साथ पहुंचकर जिला औषधि निरीक्षक दीपा लाल ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


दीपा लाल ने बताया कि दो युवकों को पुलिस ने एक्सपायरी डेट की दवाइयों के साथ पकड़ा है। दवाईयां कहां से लाई गईं और क्यों फेंकी जा रही थीं। इसकी अभी जांच की जा रही है।

उधर, कोतवाल दीपक त्यागी का कहना है कि पब्लिक की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने पहुंचकर दवाईयों को पकड़ा है। औषधी विभाग की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि बोरों से बरामद दवाइयां दिल्ली से लाई गई हैं और उन्हें यहां ठिकाने लगाया जा रहा था। हालांकि आषधि विभाग के अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि बोरों में कई तरह की दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें