फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.12 करोड़ से गढ़ मेले की व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

Thu, 15 Sep 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ गंगा मेले के दिन भी जल्द बहुरने वाले हैं। जिला पंचायत गंगा मेले की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए 1.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी। हालांकि, शासन से गंगा मेले के लिए कोई अतिरिक्त बजट का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए जिला पंचायत को इस बार 70 लाख रुपये नुकसान का अनुमान है, जिसे विकास के दूसरे मदों से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला पंचायत विभाग कार्यालय पर आयोजित गंगा कमेटी की बैठक में गंगा मेले के लिए प्रस्तावित 1.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गयी।

इस धनराशि से मेले में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएंगी। हालांकि, जिला पंचायत व्यवस्था बनाने के लिए पहले श्रद्धालुओं से चुंगी वसूलता था, जिसके कारण इस धनराशि की भरपाई हो जाती थी।
विज्ञापन


लेकिन इस बार चुंगी का प्रावधान हटाने से जिला पंचायत को 70 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस धनराशि की भरपाई विकास के लिए दूसरे मदों में आने वाली धनराशि से किया जाएगा।

इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 सितंबर को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले में व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में मेला कमेटी से रजनी लता, नवीन शर्मा, नरेंद्र मावी, कमलेश, जीत राम, अफसार आलम, आर्या, रुचि यादव, प्रियम व कामिल खां उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें