फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जांच के बाद घर भेजा फ्रांस से लौटा एयरलाइंस का कर्मचारी

Fri, 06 Mar 2020 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

फ्रांस से लौटे हमीरपुर के एक एयरलाइंस कर्मचारी की डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आइसोलेशन वार्ड में जांच की गई। उसमें कोरोनावायरस से संबंधित लक्षण नहीं मिले हैं। गुरुवार शाम को उसे घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


उक्त व्यक्ति खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया था। जनवरी में चीन, दोहा और फ्रांस की यात्रा का जिक्र मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी को सूचित किया।

इसके बाद मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में उसकी जांच की गई। 36 वर्षीय व्यक्ति एयरलाइंस में काम करता है। वह 17 फरवरी को दिल्ली पहुंचा था। बुधवार को ही वापस लौटा है। वह जनवरी में चीन में भी सेवाएं दे चुका है। उसका परिवार भी दिल्ली से उसके साथ लौटा है। हालांकि परिवार में अन्य किसी को बुखार, खांसी या जुकाम की शिकायत नहीं है। 
विज्ञापन


बीएमओ टौणीदेवी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि व्यक्ति विभिन्न देशों की यात्रा कर लौटा है। वह एक पीएचसी में बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचा। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि उक्त व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। जांच में उसमें कोरानावायरस के लक्षण नहीं मिले। ऐसे में गुरुवार शाम को उसे घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें