फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा पर जोर, आईटीआई में व्यवस्थाएं कमजोर

विज्ञापन
छात्रा प्राशी चौरसिया। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला। तकनीकी शिक्षा हासिल कर कॅरियर बनाने का जोश युवाओं में बढ़ता जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार छात्र संख्या तेजी से बढ़ी है। वहीं सरीला स्थित राजकीय आईटीआई में व्यवस्थाएं कमजोर होने से छात्र-छात्राओं में निराशा है।
विज्ञापन

सरीला आईटीआई संस्थान में दस व्यवसायिक ट्रेड संचालित हैं। इसमें 332 सीटें हैं, वर्तमान सत्र में 261 सीटों पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इसमें 60 छात्राएं विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार का कहना है कि पिछले सत्र में 55 छात्राएं थीं, जबकि इस सत्र में 60 ने तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए प्रवेश लिया है। इस सत्र में 71 सीटें खाली हैं। संस्थान में कुल दस ट्रेड हैं। इनमें से 2016 में छह ट्रेड जिनमें फिटर, मशीनरी, आरएसी, ब्यूटीशियन, मोटर मैकेनिक बढ़ी थी। यहां 29 पदों के सापेक्ष चार प्रशिक्षक हैं, जबकि 25 पद खाली पड़े हैं। जबकि सभी दस ट्रेड के लिए छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।
प्रधानाचार्य मुकेश कुमार का कहना है कि जो स्टाफ है, वह पूरी लगन से छात्रों को प्रशिक्षण दे रहा है। खाली पदों को के लिए बराबर पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कॅरियर के लिए चुनी ट्रेड
छात्र अनिल कुमार का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड से प्रशिक्षण लेे रहे हैं। वह तकनीकी शिक्षा के अध्यापक बनना चाहते हैं। छात्रा प्राशी चौरसिया इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से प्रशिक्षण ले रही हैं। वह तकनीकी शिक्षा हासिल कर कॅरियर बनाना चाहती हैं। संदीप कुमार तकनीकी शिक्षा हासिल कर इंजीनियर बनना चाहते हैं।

अनिल कुमार।- फोटो : HAMIRPUR

संदीप कुमार।- फोटो : HAMIRPUR

सरीला आईटीआई कालेज में छात्रों को पढ़ाते प्रवक्ता।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें