फोटो 19 एचएएमपी 15- मृतक संदीप उर्फ भोला पांडे की फाइल फोटो। परिजन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। फैक्टरी एरिया में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। कस्बे में बड़े पावर हाउस के समीप रहने वाले रामप्रकाश पांडे ने पुलिस को बताया कि बड़ा का पुत्र संदीप उर्फ भोला पांडे (40) निजी काम से फैक्टरी एरिया गया था।
सुबह करीब आठ बजे बजरंगबली मंदिर के पास अज्ञात तेज रफ्तार कार ने संदीप को टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में संदीप की मौत हो गई। वह अविवाहित था और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।