फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
फोटो 01 एचएएमपी 26- मृतक प्रदीप कुमार। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। बहन से राखी बंधवाकर लौटते समय मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक मामा के यहां रहता था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

मुस्करा थानाक्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव निवासी रोहित कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के लींगा गांव में उनकी ननिहाल है। बड़े भाई प्रदीप कुमार (20) कई साल से लींगा गांव में मामा के यहां रहते थेे। 29 अगस्त की शाम करीब पांच बजे भाई राखी बंधवाने के बाद लींगा जा रहा था। सैना रोड पर बाइक असंतुलित होने से सड़क पर गिर गई। इसी दाैरान पीछे से आ रही बाइक उनके ऊपर से निकल गई और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां से मेडिकल काॅलेज उरई रेफर किया। उरई से झांसी फिर झांसी से ग्वालियर रेफर किया गया। बताया कि सोमवार को ग्वालियर में इलाज के दौरान भाई की मौत हो गई। युवक की मौत पर मां प्रभा देवी, बहनों ज्योति व आंकाक्षा का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें