फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को उसका शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

इंगोहटा निवासी रामकिशोर अनुरागी का बेटा वीरेंद्र कुमार उर्फ छुट्टन (26) दो दिन पूर्व बाइक से बिदोखर की ओर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए कानपुर के अस्पताल ले गए जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था। उसकी माैत से पत्नी रश्मि, डेढ़ वर्षीय पुत्र बाबू तथा माता-पिता बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें