फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द और बुखार के बाद युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। रात भर यमुना नदी की रेत में सब्जी की बारी में काम कर घर लौटे युवक की पेट दर्द और बुखार आने के बाद मौत हो गई। परिजन की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बड़े भाई ने सर्दी लगने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र की भौली ग्राम पंचायत के मजरा कोतूपुर निवासी रसपाल (45) सोमवार रात यमुना नदी के किनारे रेत में सब्जी बारी में गड्ढा खोदने गया था। जहां से मंगलवार सुबह चार बजे घर लौटने के बाद पेट दर्द व बुखार आ गया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान घर पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई लाखन ने रसपाल की मौत सर्दी लगने से होने की आशंका जताई है। मृतक के नाम सिर्फ एक बीघा जमीन है, परिवार में पत्नी मीरा, एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि परिजन की मांग पर पोस्टमार्टम करा दिया गया है, रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें