फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। थाना मुस्करा क्षेत्र के गहरौली गांव में मंगलवार की दोपहर खेत में जोताई कर रहा युवक रोटावेटर की चपेट में आ गया। उसका शरीर पूरी तरह कटकर टुकड़ों में बंट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

गहरौली गांव निवासी रामपाल राजपूत ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अभिषेक राजपूत (24) मंगलवार दोपहर मसगांव हार स्थित खेत की जोताई करने गया था। खेत में ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर काम करते समय रोटावेटर की पिन निकल गई। ट्रैक्टर रोककर पिन लगाने वह नीचे उतरा, तभी अचानक रोटावेटर चल पड़ा और वह उसकी चपेट में आ गया। घटना के समय खेत में कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद पास की महिला ने ट्रैक्टर को लगातार चालू देखा तो उसे शक हुआ। जब वह पास पहुंची तो उसने देखा कि रोटावेटर में युवक का शरीर कटकर बिखरा पड़ा था। महिला की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। करीब चार घंटे तक ट्रैक्टर चालू रहा।
सूचना पर थाना प्रभारी मुस्करा योगेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रोटावेटर के पास की पिन निकल जाने पर युवक उसे लगाने गया था, तभी वह मशीन में फंस गया। मौके पर पहुंचने पर शव के केवल पैर ही सलामत मिले थे। शव के बाकी हिस्सों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में यह दुर्घटना प्रतीत होती है।
विज्ञापन

पिता रामपाल के अनुसार, परिवार गोरन पूरवा डेरा में रहता है और बलकट ली गई जमीनों में खेती-बाड़ी करता है। बताया कि दो वर्ष पहले उनके बड़े पुत्र माखन की बीमारी से मौत हो चुकी है। अब छोटे बेटे अभिषेक की इस तरह हुई मौत से परिवार आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें