फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चित्रकूट एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 26 May 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया के पास सोमवार सुबह चित्रकूट एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम करहिया निवासी दशरथ (49) सोमवार सुबह रोजाना की तरह खेतों की ओर गए थे। रागौल और अकौना स्टेशन के बीच वह चित्रकूट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। रेल कर्मियों ने इसकी सूचना अकौना रेलवे स्टेशन को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
दशरथ के बड़े बेटे जसवंत ने बताया कि घरेलू कहासुनी से पिता नाराज थे। परिवार में चार भाई और एक बहन हैं। इनमें दो भाइयों की शादी हो चुकी है, जबकि दो भाइयों और छोटी बहन की शादी अभी नहीं हुई है। दशरथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें