फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आर्थिक तंगी में युवक ने फंदा लगा जान दी

Tue, 09 Jul 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी है। बेटा भी ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से ग्रस्त है।
विज्ञापन

कस्बा थाना क्षेत्र के बिहुनी खुर्द गांव निवासी खेमचंद कुशवाहा ने बताया कि उनका छोटा बेटा लालदिमान (32) उनके साथ रहकर मजदूरी करता था। दो साल पहले लालदिमान की पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बड़ा बेटा अवधेश भी ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहा है।
बताया कि अवधेश सोमवार को ही इलाज करवा कर दिल्ली से वापस घर आया है। लालदिमान काफी दिनों से आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। परिवार में एक व्यक्ति को सर्प ने डस लिया था।
विज्ञापन

उसे देखकर वह घर लौटा और कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता की मौत से दूसरे छह साल के बेटे की देखभाल की जिम्मेदारी उसके बूढ़े दादा-दादी पर आ गई है। उपनिरीक्षक दीपक और कांस्टेबल रविप्रकाश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें